फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो..

सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो..

Tue, 26 Mar 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सारे काम छोड़ दो, पहले वोट दो..
उन्नाव। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन में होली की फुहार, मतदाता का त्योहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो की अलख जगाई। वहीं 29 अप्रैल को हर हाल में बूथ जाकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन किया। नाटक में ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारे लगाए और मतदान दिवस पर अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील की। डीएम व सीडीओ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी अधिकारियों ने बच्चों की डिजाइन की गई कागज की टोपी भी लगाई। डीआईओएस राकेश कुमार व नगर शिक्षा अधिकारी संजय यादव के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। इस दौरान अधिकारियों ने गुब्बारे भी उड़ाए। वोटिंग जागरुकता के लिए लगाए गए काउंटरों का जायजा लिया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उधर, सिकंदरपुर करन के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सेल्फी जोन करेेंगे युवाओं को आकर्षित
जिला प्रशासन ने युवाओं को बूथ तक आकर्षित करने के लिए सेल्फी जोन बनाने की तैयारी की है। इसमें बूथ पर युवाओं को सेल्फी खींचने का मौका दिया जाएगा। सेल्फी जोन का ट्रायल विद्यालय में किया गया। इसमें डीएम, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने सेल्फी जोन के लिए बनाए गए कटआउट के सामने खुद खड़े होकर फोटो खिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम व वीवीपैट संचालन की दी गई जानकारी
मास्टर ट्रेनरों ने विभिन्न बूथों पर जाकर आम आदमी को ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी दी। वीवीपैट के माध्यम से वोट देखने की व्यवस्था होने के बारे में बताया गया। वहीं विद्यालयों में मतदाता जागरुकता के लिए मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।



सुपरवाइजर बूथों का निरीक्षण कर दुरुस्त कराएं व्यवस्थाएं
पाटन। उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल ने तहसील बीघापुर के रावराम बख्श सिंह सभागार में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक कर बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक सुपरवाइजर अपनेे बूथों का निरीक्षण करके वहां पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, रैंप व शौचालय आदि की व्यवस्था देख लें। दिव्यांग मतदाताओं की सूची भी तैयार कर लें। जांच के दौरान किसी भी केंद्र पर कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी व केपी बाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed