फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शान से तिरंगा फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस

शान से तिरंगा फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
शान से तिरंगा फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस
कानपुर देहात। जिले में गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। बीती शनिवार को पुलिस लाइन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों में सीओ तेज बहादुर सिंह, आरक्षी राजीव कुमार, टिंकू कुमार, संजीव कुमार, गोविंद, हेड कांस्टेबिल अवनीश कुमार व रविदत्त तिवारी आदि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी राधेश्याम, एएसपी अनूप कुमार सिंह, विधायक विनोद कटियार, सीओ तेजबहादुर, रामकृष्ण मिश्रा, महेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार सिंह ने झंडा रोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझना होगा। विकास भवन में सीडीओ महेंद्र कुमार राय, सीएमओ दफ्तर में सीएमओ डा. हीरा सिंह, डीआईओएस दफ्तर में डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, अकबरपुर तहसील में एसडीएम आनंद कुमार ने झंडा रोहण किया। सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगा शान से तिरंगा फरहाया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, अतिरिक्त मजिस्टे्रट राजीव उपाध्याय, अंजू वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी केके पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं को डीएम ने पुरस्कृत किया। कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed