फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जुमलेबाजी में चल रही भाजपा सरकार

जुमलेबाजी में चल रही भाजपा सरकार

Wed, 09 Jan 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
जुमलेबाजी में चल रही भाजपा सरकार
जुमलेबाजी में चल रही भाजपा सरकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की विधानसभाओं के ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क कर भाजपा से सावधान रहकर संघर्ष करने की अपील की।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल ने नारायणपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान, नौ, जवान, व्यापारी, छात्र भाजपा की जुमलेबाजी से तंग है। समाजवादी पार्टी की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। सपा की योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया है। भाजपा की कोई योजनाएं धरातल पर नहीं दिखाई दे रहीं। इसी क्रम में भभेंट, उफरौली, पिपरौंद, मंडौर, ददरी, गढ़चपा, कदैला, अमचुर, वीरधुमाई सुर्की, कनकोटा, ममसी आदि दर्जनों गांवों में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, रमेश यादव, दादू भाई, अरशद खान, राजाबाबू यादव, लवलेश यादव, बलराम पटेल, मुन्ना यादव, श्यामबिहारी, लल्लू मोदनवाल, दिनेश नामदेव, जागेश्वर यादव, बेला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed