फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दिव्यांग छात्राओं के हौसले से सीखें सबक

दिव्यांग छात्राओं के हौसले से सीखें सबक

Thu, 03 Jan 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग छात्राओं के हौसले से सीखें सबक
दिव्यांग छात्राओं के हौसले से सीखें सबक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर की दृष्टि संस्था में दो दिवसीय लुई ब्रेल जयंती महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत गुरुवार से हुई। पहले दिन दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषय को लेकर प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने लुई ब्रेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि दिव्यांग छात्राओें के हौसले देखकर अन्य वर्ग को सबक सीखना चाहिए। महान वैज्ञानिक लुई ब्रेल की ब्र्रेल लिपि से आज दिव्यांग पूरे विश्व में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

महोत्सव कार्यक्रम में जबलपुर, रायपुर, कानपुर, जयपुर, पटना, लखनऊ, बनारस की टीमों ने भाग लिया। टीमों के बीच प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें ब्रेल रीडिंग रायटिंग, भाषण, सामाजिक ज्ञान क्विज, फै न्सी ड्रेस, डांस, शास्त्रीय गायन, सामूहिक गायन की प्रतियोगिताएं कराई गई। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने संस्था की उपलब्धियां बतायी। संचालक बलवीर सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को भी कार्यक्रम होगा। जिसमें दृष्ठिबाधितों के रोल माडल विहार के विजय कुमार सिंह, लखनऊ की संतोष कुमारी गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर दिव्यांग कल्याण विभाग शैलेंद्र सोनकर को लुई ब्रेल सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज सेवी अरूण गुप्ता व फतेहपुर जिले के अजय कुमार मिश्रा को लुई ब्रेल कर्मयोगी सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, अरूण गुप्ता, बसंत, पंक ज दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed