{"_id":"5c2bb838bdec2256ae0cbee0","slug":"131546369080-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बस में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी बस में घुसी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अकरमपुर में मंगलवार शाम बाइक सवार युवक सड़क पर खड़ी एक बस में घुस गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग जाम करने की कोशिश की।
सदर कोतवाली के संभरखेड़ा खटई निवासी मनोज (28) पुत्र कृष्णपाल मंगलवार सुबह मां बिटाना के साथ बाइक से अचलगंज के हड़हा में रहने वाली मौसी मिथिलेश के घर बाइक से गया था। मंगलवार शाम चार बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। अकरमपुर के निकट मिर्जा फैक्ट्री के नजदीक सड़क पर खड़ी फैक्ट्री की बस में वह पीछे से घुस गया। बाइक चला रहे मनोज की मौके पर मौत हो गई जबकि मां बिटाना (55) घायल हो गई।
राहगीराें ने एंबुलेंस से बिटाना को अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंचे मगरवारा चौकी इंचार्ज कृष्णचंद्र ने मनोज के शव को कब्जे में लेकर आनन फाननपोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच क्षेत्रीय लोगों ने फैक्ट्री की बसों को सड़क पर खड़ा करने के विरोध में जाम लगाने की कोशिश शुरू की। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम नहीं लगने दिया। पिता कृष्णपाल ने बताया कि मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
10 फरवरी को होनी थी शादी
सदर कोतवाली के संभरखेड़ा खटई निवासी मनोज फैक्ट्री में मजदूर था। अचलगंज के भैसई निवासी रामनरेश की बेटी संगीता से उसकी शादी तय हुई थी। 27 जनवरी को तिलक व 10 फरवरी को शादी होनी थी। हादसे में मनोज की मौत से रामनरेश के परिवार में कोहराम मच गया।