{"_id":"5b9d5ede867a557ff747e2ff","slug":"131537040094-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर (कानपुर देहात)। थाना मंगलपुर के शिव सहाय इंटर कालेज फरहदपुर कौरू में चपरासी के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित चपरासी ने प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक निवासी शिव सहाय इंटर कॉलेज फरहदपुर कौरू के चपरासी शिव कुमार ने बताया कि वह कॉलेज में आठ वर्षों से सरकारी नौकरी कर रहे हैैं। वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधानाचार्य राजेश सिंह कुशवाहा व कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र सिंह कटियार के बीच मारपीट हो गई थी जिसमें प्रबंधक ने उनको भी नामजद कराया था। तब से प्रबंधक उनसे रंजिश मानते हैं। गत 6 सितंबर को कॉलेज में पहुंचने के दौरान प्रधानाचार्य ने हाजिरी रजिस्टर में उसे अनुपस्थित दर्शा दिया था, जिसका उसने विरोध करने पर प्रधानाचार्य अमरनाथ कटियार, शिक्षक मोती सिंह, अखिलेश कुमार ने कुछ छात्रों को उकसाकर उनके साथ मारपीट की थी। जबकि प्रबंधक राजेंद्र सिंह कटियार ने कुछ समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर में आकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष मंगलपुर ने बताया कि चपरासी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी डेरापुर तेज बहादुर सिंह के पास भेज दी है। प्रबंधक राजेंद्र कटियार ने बताया कि चपरासी का आरोप निराधार है। वह घटना के दिन कॉलेज परिसर में मौजूद नहीं थे।