फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Wed, 07 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
फर्रुखाबाद। दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के साथ ही पथराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के गांव सवितापुर निवासी नरेंद्र कुमार जाटव का पास के ही रोशनलाल से रंजिश चल रही है। बुधवार की सुबह नरेंद्र का भाई कनौजीलाल खेत जा रहा था। इस बीच गांव के ही रोशनलाल और उसके परिवार के लोगों ने कनौजीलाल को घेर लिया। इस दौरान हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की
विज्ञापन



जानकारी होने पर नरेंद्र और परिवार की दुर्गादेवी बचाने के लिए जा पहुंची। यहां पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगे। इस दौरान पथराव होने से अफरातफरी मच गई। इस मारपीट में नरेंद्र कुमार, कनौजीलाल, दुर्गादेवी और दूसरे पक्ष के रोशनलाल, नरेश कुमार, उमेश कुमार घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। मालूम हो कि दो दिन पहले भी नरेंद्र के चाचा छोटेलाल के साथ भी रोशनलाल ने मारपीट कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पक्षों में मारपीट, पथराव से मची भगदड़
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का लाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed