फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चकबंदी कर्मचारी पर प्रधान ने तानी रिवाल्वर

चकबंदी कर्मचारी पर प्रधान ने तानी रिवाल्वर

Fri, 12 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी कर्मचारी पर प्रधान ने तानी रिवाल्वर
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव पंजूखिरिया में चकबंदी कमेटी गठित करने गए कर्मचारी का प्रधान से जमकर विवाद हो गया। प्रधान ने समर्थकों के साथ मिलकर कर्मचारी पर रिवाल्वर तान दी। धमकी देकर अभिलेख फाड़ दिए। पीड़ित ने प्रधान व उनके चार-पांच अज्ञात समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब 2.45 बजे चकबंदी कार्यालय जहानगंज के चकबंदी कर्मचारी सेवकराम गांव पंजूखिरिया में चकबंदी कमेटी गठित करने गए थे। उन्होंने कमेटी गठित करने के लिए प्रधान को फोन किया तो उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही। काफी समय गुजरने के बाद भी प्रधान के न पहुंचने पर सेवकराम ने कमेटी गठित कर दी। इसी
विज्ञापन


बात को लेकर प्रधान और सेवकराम के बीच विवाद होने लगा। सेवकराम का आरोप है कि प्रधान के साथ आए समर्थकों ने उस पर रिवाल्वर तान दी। प्रधान ने गालीगलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधान गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि चकबंदी की जो कमेटी गठित होती है, उसमें प्रधान नामित अध्यक्ष होता है। गलत तरीके से कमेटी का गठन करने का विरोध किया गया इसी कारण गलत आरोप लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी कर्मचारी पर तानी रिवाल्वर
पीड़ित ने प्रधान पर अभिलेख फाड़ने का लगाया आरोप
प्रधान समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed