{"_id":"5a0c8a104f1c1b9e678bbc8e","slug":"131510771216-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ओपीडी में फर्जी डाक्टर धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ओपीडी में फर्जी डाक्टर धरा गया
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सरकारी स्वास्थ्य विभाग का बुरा हाल है। ऐसा ही एक वाकया बुधवार को लोहिया अस्पताल में सामने आया। लोहिया अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के आउट डोर विभाग (ओपीडी) में बुधवार को मरीजों को देखते हुए सीएमएस ने फर्जी डॉक्टर को दबोच लिया। उस समय बाल रोग विशेषज्ञ वार्ड में मरीज देखने गए थे। सीएमएस की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोहिया अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेष डॉ एसपी सिंह ओपीडी में कक्ष संख्या पांच में बैठते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डा. सिंह वार्ड में मरीज को देखने गए थे। इसी बीच सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर को सूचना मिली कि कक्ष संख्या पांच में कोई दूसरा व्यक्ति दवा की पर्ची लिख रहा है। इस पर सीएमएस गार्डों को लेकर वहां पहुंचे। कक्ष के अंदर और बाहर भीड़ लगी थी। एक युवक डॉक्टर की कुर्सी के बगल में बैठकर मरीजों को देख रहा
था। सीएमएस ने मरीजों से पूछा ये कौन है, मरीजों ने बताया कि डॉक्टर साहब हैं। युवक को पकड़वाकर सीएमएस अपने कक्ष में लाए और सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा को सूचना दी। युवक ने अपना नाम संतोष सैनी निवासी मोहल्ला नगलादीना कोतवाली फतेहगढ़ बताया। कुछ देर में आवास विकास चौकी पुलिस लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
पहुंच और फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। सीएमएस की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हिरासत में युवक ने आरोप लगाया कि डॉ. एसपी सिंह के कहने पर वह उनके कक्ष में बैठकर मरीजों को देखता था। इस संबंध मे डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि वह युवक को नहीं जानते हैं, उनके जाने के बाद कक्ष में आकर बैठ गया होगा। सीएमएस का कहना है कि डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
सीएमएस ने बताया कि करीब 20 दिन पहले डॉ एसपी सिंह कांफ्रेंस में बाहर गए थे। उनके कक्ष से मरीजों को दवा की पर्ची लिखी गई थीं। पर्ची पर मोहर तो डॉक्टर की थी, लेकिन हस्ताक्षर फर्जी थे। दवा काउंटर से शिकायत मिलने पर सीएमएस कक्ष संख्या पांच गए थे लेकिन तब तक युवक भाग निकला था। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल के कुछ दलालों की सूची डीएम को भेजी थी।
ओपीडी में धरा गया फर्जी डॉक्टर
बाल रोग विशेष के कक्ष में बैठकर देख रहा था मरीज, डाक्टर वार्ड निरीक्षण में गए थे
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ के कहने पर मरीजों को देखता था
सीएमएस की तहरीर पर रिपोर्ट, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, विशेषज्ञ डाक्टर को नोटिस भेजा