{"_id":"596284ef4f1c1b14598b4631","slug":"131499628783-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक मरा
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पटेल चौक के पास डिवाइडर से टकराकर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी जयकरन उर्फ लाल (18) अपनी मौसी पनकी मंदिर निवासी बेबी (35) के साथ स्कूटी से उरई जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पटेल चौक के पास एक कार ओवर टेक कर स्कूटी में टक्कर मारते हुए चली गई। जिससे स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जयकरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि होश आने पर घायल महिला ने बताया कि वह कल्याणपुर निवासी बहन सपना के बेटे के साथ उरई जा रही थी। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत
- भोगनीपुर के पटेल चौक के पास हुआ हादसा
- डिवाइडर से स्कूटी टकराई, हेलमेट नहीं पहने था युवक