{"_id":"59457c924f1c1bbd048b4627","slug":"131497726098-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के 250 टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के 250 टेंडर निरस्त
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग में 250 कार्यों के लिए परंपरागत मैनुअल टेंडरिंग प्रक्रिया को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने निरस्त कर दिया। डीएम ने सभी टेंडर ई-टेंडरिंग (आनलाइन) प्रक्रिया के तहत कराने के निर्देश दिए हैं।
सूबे में सरकार बदलने के बाद होने वाली मैनुअल टेंडरिंग प्रक्रिया को निरस्त कर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को लागू किए जाने के निर्देश दिए थे। टेंडरों के दौरान लगने वाले आरोपों से बचने व पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने इस नई प्रक्रिया को लागू किया था। उसके बाद भी सीएमओ कार्यालय में मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड, मातृत्व सुरक्षित की पुस्तिकाएं, टैलीशीट प्रपत्र, आशा पेमेंट वाउचर, स्टीकर, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक स्टाक रजिस्टर, रिपोर्ट रजिस्ट, टंप्रेचर लॉग बुक, वैक्सीन कैरियर स्लिप, आरआई पेपर पोस्टर, आरआई फ्लैक्स बैनर, टीकाकरण कार्ड, ओपीडी रजिस्टर, शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल, टीकाकरण अभियान आमंत्रण पत्र सहित लगभग 250 टेंडरों को मैनुअल प्रक्रिया के तहत कराने की कार्ययोजना तैयार कर ली थी।
टेंडर कराने के लिए नामित होने वाली कमेटी की फाइल जब डीएम के पास पहुंची तो मैनुअल प्रक्रिया के तहत टेंडर कराने से उन्हाेंने इंकार कर दिया और ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग अब ई-टेंडरिंग के तहत टेंडर कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि लगभग 250 टेंडर मैनुअल टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत होने थे। जिन्हें निरस्त करने के निर्देश मिले हैं। अब यह टेंडर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत कराए जाएंगे। उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
मैनुअल टेंडरिंग की शिकायत पर डीएम ने की कार्रवाई
डीएम ने ई-टेंडरिंग के तहत निविदाएं कराने के निर्देश