{"_id":"6805554002ed17ae000a2505","slug":"13-the-bride-and-groom-promised-to-stay-together-for-life-kanpur-news-c-362-1-ka11006-122421-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 13 वर-वधुओं ने जीवनभर साथ निभाने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 13 वर-वधुओं ने जीवनभर साथ निभाने का किया वादा
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में वर वधु को आशीर्वाद देते संस्था के पदाधिकारी वअन्य
- फोटो : संवाद
कानपुर। श्री सर्व साहू राठौर चेतना सेवा समिति की ओर से रामलीला मैदान रेल बाजार में 15वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को किया गया।
यहां साहू, राठौर समाज के 13 जोड़ों का विवाह कराया गया। वर-वधुओं ने एक दूसरे को जयमाल पहनाई। मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक कुमार साहू, सीमा गुप्ता व ओंकार नाथ गुप्ता ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने बताया कि अब तक 180 युवाओं का विवाह कराया जा चुका है। समारोह में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के उपाध्यक्ष वीके साहू, डॉ. हिमांशू साहू, डॉ. सतीश चंद्र साहू, केके साहू, राजू, सुरेश साहू, पार्षद विकास साहू आदि मौजूद रहे।