फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 secretaries made payments of Rs 42.29 lakh outside the gateway, notice issued

Kanpur News: गेट वे से बाहर 13 सचिवों ने 42.29 लाख का किया भुगतान, नोटिस जारी

Sat, 21 Feb 2026 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
13 secretaries made payments of Rs 42.29 lakh outside the gateway, notice issued
कानपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर बड़ी खामियां मिली हैं। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद जिले की 20 ग्राम पंचायतों ने पंचायत गेट-वे पोर्टल से भुगतान नहीं किया। इन्होंने बाहरी कंप्यूटर से 42.29 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। निदेशालय के निर्देश के बाद डीपीआरओ मनोज कुमार ने 13 सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जनवरी माह में ग्राम पंचायतों में हुए भुगतान की जब निदेशालय ने जांच की तो करीब 40 से अधिक ग्राम पंचायतों के नाम सामने आए थे। निदेशालय के निर्देश पर जब डीपीआरओ ने पोर्टल की जांच कराई तो पता चला कि 20 ग्राम पंचायतों में गेटवे से भुगतान न करके बाहरी कंप्यूटर से भुगतान किया गया। इसमें कल्याणपुर ब्लाॅक की तीन ग्राम पंचायत, भीतरगांव की सात, चौबेपुर की दो, बिल्हौर की तीन, ककवन ब्लाॅक की एक, सरसौल की तीन, पतारा की एक ग्राम पंचायत में मनमाना भुगतान पकड़ में आया है।
विज्ञापन



जांच में ये सचिव मिले दोषी
सचिव अनिल शाक्य, अर्पित अवस्थी, अरविंद कुमार, चंद्रकांत मिश्रा, जितेंद्र कुमार, केके पाल, महेंद्र गौतम, मनोज कुमार वर्मा, मृदुल मिश्रा, राहुल साहू, रवि वर्मा, सौरभ साहू, विशाल द्विवेदी दोषी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
गेट वे से बाहर भुगतान करने में करीब 13 सचिव दोषी मिले हैं। सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सही जवाब न देने पर कार्रवाई होगी। मनोज कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed