फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 people, including a BJP Mandal Secretary, arrested for gambling at a hotel.

Kanpur News: भाजपा के मंडल मंत्री समेत 13 होटल में जुआ खेलते गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
13 people, including a BJP Mandal Secretary, arrested for gambling at a hotel.
कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने होटल में जुआ खेलने के आरोप में भाजपा के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 को गिरफ्तार किया है। मौके से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं। सरगना भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी ऑपरेशन एवं दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल में पिछले करीब डेढ़ महीने से जुए की फड़ चलने की सूचना मिल रही थी। पुष्टि होने पर बुधवार देर शाम स्वॉट टीम ने किदवईनगर पुलिस के साथ होटल में छापा मारा। होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान जूही निवासी लव सिंह, गोविंदनगर के कारोबारी गुरुदेव सिंह, बर्रा के मोबाइल दुकानदार गौरव बजाज, जूही निवासी हिमांशु गुप्ता, विनय कुमार, उन्नाव के किसान मौजी लाल, कल्याणपुर के अजय शुक्ला, मैकेनिक सुशील कुमार बाजपेई, अनवरगंज के मोहित वर्मा, बजरिया के रामबाग निवासी अनूप कुमार, काकादेव के रजत, गोवर्धनपुरवा के सनी गौतम, ट्रांसपोर्ट नगर के अमन राज राघव को गिरफ्तार किया गया है। लव सिंह कानपुर दक्षिण के जूही मंडल का मंडल मंत्री बताया जा रहा है। जूही के परमपुरवा का रहने वाला सरगना संदीप कुमार साहू मौके से भाग निकला। पूछताछ में सामने आया कि संदीपक कुमार साहू पांच से छह हजार देकर मीटिंग के नाम पर कमरा बुक कराता था। संदीप पहले भी सेन पश्चिम पारा और गोविंदनगर थाना क्षेत्र में जुए में जेल जा चुका है। एडीसीपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा नेता लव सिंह के कई फोटो शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ सोशल मीडियो पर वायरल हो गई। पुलिस की दबिश के बाद अधिकारियों के पास कई सफेदपोश और रसूखदारों के फोन आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed