{"_id":"6ad27711d00799aa020b1279","slug":"13-companies-participated-in-the-job-fair-734-were-selected-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150675-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 734 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 734 का चयन
Sat, 17 Oct 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। झाऊलाल गजोधर प्रसाद पीजी महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आवेदन करने वाले 1373 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए, जिसमें 734 युवाओं को प्राथमिक चयन किया गया।
मेले का शुभारंभ विधायक पूनम संखवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर उनका साक्षात्कार लिया। स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार खोलने वाले इस आयोजन की सफलता से युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। रोजगार मेले को सफल बनाने में राम किशोर सोनकर, पुनीत तिवारी, आकाश, अजय और रिशू समेत सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। यहां ईओ कुल कमल सिंह, बीईओ अजब सिंह व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।