फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 companies participated in the job fair, 734 were selected.

Kanpur News: रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 734 का चयन

Sat, 17 Oct 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
13 companies participated in the job fair, 734 were selected.
रसूलाबाद। झाऊलाल गजोधर प्रसाद पीजी महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आवेदन करने वाले 1373 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए, जिसमें 734 युवाओं को प्राथमिक चयन किया गया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ विधायक पूनम संखवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर उनका साक्षात्कार लिया। स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार खोलने वाले इस आयोजन की सफलता से युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। रोजगार मेले को सफल बनाने में राम किशोर सोनकर, पुनीत तिवारी, आकाश, अजय और रिशू समेत सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। यहां ईओ कुल कमल सिंह, बीईओ अजब सिंह व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed