Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   13 answer sheets of UP board exam were being written in Animal Farm

स्कूल प्रबंधक के चाचा के पशुबाड़े में लिखी जा रहीं थीं यूपी बोर्ड परीक्षा की 13 उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 29 Feb 2020 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
13 answer sheets of UP board exam were being written in Animal Farm
इसी पशुबाड़े से पकड़ी गईं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र चौधरी जगरूप सिंह इंटर कालेज हथगाम के बाहर शनिवार की सुबह कालेज प्रबंधक के चाचा के पशुबाड़े में लिखी जा रही बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से छापे में 13 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कीं। मौके से उत्तर पुस्तिकाएं लिखने वाले भाग गए।
विज्ञापन


डीआईओएस के आदेश पर केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। हथगाम कस्बे के चौधरी जगरूप सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा को एक मकान में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


यह जगह कॉलेज से करीब पांच सौ मीटर दूर है। खंडहरनुमा घर कॉलेज के प्रबंधक महेंद्र फौजी के चाचा अनुरूप यादव का है। यहां पशु बांधे जाते हैं। अनुरूप यादव सीएचसी हथगाम में वार्ड ब्वाय हैं। तहसीलदार के आदेश पर इंस्पेक्टर आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पशुबाड़े में छापा मारा। पुलिस को देखकर उत्तर पुस्तिकाएं लिखने वाले भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

13 answer sheets of UP board exam were being written in Animal Farm
इसी कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं पशुबाड़े से पकड़ी गईं - फोटो : अमर उजाला
मौके से 13 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद हुई हैं। इनमें तीन उत्तर पुस्तिकाओं में चौधरी जगरूप सिंह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक अंकित हैं। जबकि 10 लिखी उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक नंबर नहीं हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर प्रधानाचार्य हेमंत त्रिपाठी व राकेश सचान के नेतृत्व में सचल दल मौके पर पहुंचा।

हेमंत त्रिपाठी ने केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, अनुरूप यादव का कहना है कि वह ड्यूटी पर थे। उन्हें जानकारी नहीं हो पाई कि उनके पशुबाड़े में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही हैं। हथगाम थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख सचिव ने उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे जिले की बताया
फतेहपुर। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने कहा कि परीक्षा केंद्र के बाहर बरामद लिखी उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे जिले की हैं। चौधरी जगरूप सिंह इंटर कालेज हथगाम के बाहर बरामद हुई लिखी उत्तर पुस्तिकाओं के कोड जिले के लिए आवंटित नहीं हैं। इस कोड की उत्तर पुस्तिकाएं किस जिले के लिए आवंटित हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed