{"_id":"5f7f3cd7ec99de5c8e64d7d3","slug":"13-accused-arrested-for-betting-in-ipl-from-mobile-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: मोबाइल एप से आईपीएल में सट्टा लगाते 13 आरोपी गिरफ्तार, 30180 रुपये की नगदी, 12 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: मोबाइल एप से आईपीएल में सट्टा लगाते 13 आरोपी गिरफ्तार, 30180 रुपये की नगदी, 12 मोबाइल बरामद
Thu, 08 Oct 2020 09:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल मैचों में सट्टा लगने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को दो स्थानों पर छापा मारा। जहां से मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन सट्टा लगाते 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
जबकि एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से 30180 रुपये की नगदी, 12 मोबाइल, दो रजिस्टर व तीन पेन ड्राइव बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में एसआई विजय द्विवेदी, एसआई मुबीन अली, एसआई राजबहादुर की टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
बुधवार की रात पुलिस टीम ने शहर के झलकारी बाई तिराहा के पास चाय की दुकान पर आईपीएल क्रिकेट मैच में हार जीत को लेकर सट्टा लगा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 20510 रुपये की नगदी, आठ मोबाइल, एक रजिस्टर व दो पेन बरामद किए।

पकड़े गए आरोपियों में अनुज चौरसिया, श्रीकृष्ण निवासीगण मोहल्ला गांधीनगर, अमन खटीक निवासी पतीवरा, अजय चौबे निवासी मलकपुरा, उमेश कुमार निवासी रामनगर, रवींद्र चौरसिया निवासी महतवानापुरा, रवि चौरसिया निवासी लंघानपुरा व कलाम उर्फ बादशाह निवासी जारीगंज हैं।
जबकि मोनू चौरसिया निवासी पानमंडी मौके से भागने में सफल रहा। इसके बाद टीम ने शहर के हवेली दरवाजा स्थित दानिश के मकान में छापा मारा। जहां मकान के अंदर आईपीएल क्रिकेट मैच में हार जीत को लेकर सट्टा लगा रहे सैयद दानिश जफर, दानिश अंसारी निवासीगण हवेली दरवाजा, ओम उर्फ यश गुप्ता निवासी मगरियापुरा, शफीक अली निवासी माथुरनपुरा व विकास उर्फ विक्की निवासी लंघानपुरा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 9670 रुपये की नगदी, चार मोबाइल, एक पेन व एक रजिस्टर बरामद किया। सभी के खिलाफ धारा 13/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

पैसा जमा कराकर बनाते हैं आईडी
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि दोगुना पैसे होने की लालच में लोग सट्टा खिलाने वालों के यहां पैसे जमा करते थे। 5 से लेकर 50 हजार रुपये तक जमा करने पर उन्हें इतने रुपये का सट्टा खेलने के लिए एक आई डी जारी कर दी जाती थी। मोबाइल फोन में आनलाइन तरीके से बाजी लगाते थे। हारजीत का पूरा रिकार्ड सट्टा खेलने व खिलाने वाले दोनों के पास रहता है। जिसके माध्यम से प्रतिदिन लेनदेन किया जाता है।
मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
आईपीएल में मोबाइल फोन से सट्टा खिलाने वाले व पैसा जमा कराकर आनलाइन आईडी बनाने वाले अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने 13 लोगों को मोबाइल एप के माध्यम से सट्टा खेलते भले ही गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य संचालक फरार है।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ में बताया कि वह आनलाइन एप के माध्यम से सट्टा खेलते थे। आनलाइन आईडी बनाने वालों के कुछ नाम सामने आए हैं। जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।