{"_id":"609068648ebc3e8d320f5ba0","slug":"1274-new-corona-patients-found-in-kanpur-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 मौतें, 1274 नए संक्रमित, 2788 ने जीती जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 मौतें, 1274 नए संक्रमित, 2788 ने जीती जंग
Tue, 04 May 2021 02:47 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 02:47 AM IST
सार
कोरोना से एक दिन में 57 संक्रमितों की मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर छह कोरोना रोगी मरे हैं जबकि 24 घंटे से कुछ समय पहले 51 संक्रमितों ने अस्पतालों में दम तोड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना से एक दिन में 57 संक्रमितों की मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर छह कोरोना रोगी मरे हैं जबकि 24 घंटे से कुछ समय पहले 51 संक्रमितों ने अस्पतालों में दम तोड़ा है। मौतों का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है, क्योंकि होम आइसोलेशन में मरने वाले मरीजों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है। शहर में कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 36 मौतें 19 अप्रैल को रिकार्ड की गईं थीं।
विज्ञापन
11 रोगियों की मौत हैलट में हुई है। इसके अलावा पांच की रामा मेडिकल कालेज, पांच की मौत ग्रेस हॉस्पिटल, एक मौत जीटीबी हॉस्पिटल, दो मौतें कुलवंती, पांच मौतें एसआईएस हॉस्पिटल, तीन मौतें मरियमपुर, पांच मौतें नारायणा मेडिकल कालेज, सात मौतें न्यू लीलामणी हॉस्पिटल, छह मौतें प्रिया हॉस्पिटल, एक मौत रीजेंसी, तीन मौतें मेडि हेल्थ, एक मौत लाइफट्रान, एक मौत कांशीराम हॉस्पिटल और एक मौत द्विवेदी हॉस्पिटल में हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को 1274 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना से अब तक 1262 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हजार 252 है। इनमें 58 हजार 76 रोगी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। एक्टिव केस 14 हजार 914 हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 6431 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन