{"_id":"612be24a8ebc3eb2691a3f09","slug":"127-couples-got-married-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp649029049","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में 127 जोड़ों का हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में 127 जोड़ों का हुआ विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत जिले की अलग-अलग तहसीलों में 127 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान 118 हिंदू जोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चारण की बीच शादी संपन्न हुई। वहीं नौ मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया।
अकबरपुर के ईको पार्क में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंडप सजाया गया। पंजीकृत 33 जोड़ों में मौके पर 28 जोड़े पहुंचे। गायत्री परिवार की ओर से सभी का धूम-धाम से विवाह कराया गया। कार्यक्रम में डीएम जेपी सिंह ने मौजूद जोड़ों से कहा कि आप नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बंधन को आजीवन विश्वास और निष्ठा के साथ निर्वाह करना जरूरी है।
एसपी केके चौधरी ने भी नवदंपती को संबोधित किया। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला व भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, चेयरमैन ज्योतिषना कटियार, एसडीएम राजीव राज, एसडीएम मैथा रामशिरोमणि, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, ईओ अकबरपुर देवहूती पांडेय, समाजसेवी कंचन मिश्र, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डेरापुर के देवी सहाय इंटर कॉलेज में 24 जोड़ों की शादी कराई गई, जबकि छह मुस्लिम जोड़ों ने निकाह पढ़ा। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी जोड़ों को दस-दस हजार रुपये व गृहस्थी का सामान दिया गया। साथ ही 35 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
सिकंदरा में 21 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर एसडीएम रमेशचंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी बेगम, तहसीलदार लखन लाल राजपूत, ईओ संदीप कुमार ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
वहीं रसूलाबाद के एक डिग्री कॉलेज में 26 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान विधायक निर्मला संखवार व ब्लॉक प्रमुख राधा दुबे सहित अन्य लोग शादी की साक्षी बनी। सभी ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। वहीं जोड़े का निकाह कराया गया। इस दौरान बीडीओ डॉ. गीतम सिंह, नायब तहसीलदार मनोज रावत, सभासद जीतू त्रिपाठी, आरती शुक्ला, सम्मी सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
पुखरायां में नहीं पहुंचे तीन जोड़े
पुखरायां। नगरपालिका सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसडीएम दीपाली भार्गव ने पूजन कर किया। यहां पर 28 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी नव दंपती को आशीर्वाद दिया।
ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि कार्यक्रम में 31 जोड़ों का पंजीकरण किया गया था, जिसमें विवाह के लिए 28 जोड़े कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी, सभासद प्रबल द्विवेदी, नसरीन अख्तर, नफीस राईन, वन रेंजर छेदलाल, प्रमोद गुप्ता सहित कर्मचारी मौजूद रहे।