कानपुर। राहुल शुक्ला -------------- इस बार बुद्ध पूर्णिमा 7 मई को पड़ रही है। लाक डाउन 3 के चलते कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। सभी लोग अपने-अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाएंगे। महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी की ओर से गुरूवार को बुद्बपूणिमा पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महामंत्री मुन्ना हजारिया ने बताया कि ज्ञान के सागर भगवान् बुद्ध की करूणा बरसे। इसके लिए हम सभी भारत वासियों से अनुरोध करता हूं कि आप इस कोरोनावायरस के चलते आप इस दिन ज्ञान प्राप्त करने के लिए हम सभी अपने अपने घर में ही भगवान बुद्ध की पूजा हवन घर में ही रह कर करें। महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी के तत्वावधान में इस महान पर्व के अवसर पर मोमबत्ती जलाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही इस कोरोनावायरस बीमारी के कारण बहुत से लोगों को रोजगार न होने के कारण असहाय लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जाना है जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। बैठक में विनोद कुमार एडवोकेट, सुरेश भारती,प्रकाशहजारिया, राधेश्याम भारती, अशोक सम़ाट, रामगोपाल,बबलू गौतम, राहुल हजारिया, मानसिंह आदि थे