{"_id":"5c1a9a88bdec2256fe7bceb8","slug":"121545247368-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। बलिया में बीते सोमवार की देररात कुछ लोगों के हमले में सिकंदरा कस्बे के रोहनी गांव निवासी दुकानदार देवेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डन (40) की मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह दुकानदार का शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। शव को देखकर पत्नी नीलम बेहोश हो गई। वहीं दोनों बच्चे शिवा और शिवांशु रोते बिलखते रहे। दोपहर में शेरगढ़ घाट पर दुकानदार का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 12 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज है।
बता दें कि बलिया जिले में लगे ददरी मेले में कानपुर देहात, सिकंदरा के रोहनी गांव से खजला की दुकान लगाने को देवेंद्र तिवारी गया था। उसके साथ गांव के भी लोग गए थे। बीते सोमवार की देररात कुछ लोगों से विवाद पर हो गया। जहां उक्त लोगों ने लाठी डंडे से हमले कर लहूलुहान कर दिया था। देवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हमलावर फरार हो गए थे।
इधर, गांव में मृतक के बड़े भाई राम महेश तिवारी ने बताया कि लेने-देने के मामले में विवाद बढ़ा था। बलिया के आसपास के रहने वाले लोग लाठी डंडों से हमला किया था। हमले में गांव के ही सात लोग घायल हुए हैं। बताया कि बलिया पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।