{"_id":"5be86eebbdec2267b36ac780","slug":"121541959403-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में की थी किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में की थी किशोर की हत्या
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। करीब दो माह पूर्व घर से खेलने निकले किशोर का क्षत विक्षत शव नहर बंबी के पास मिलने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना व कस्बा राजपुर निवासी सुनील विश्नोई का पुत्र आकाश विश्नोई (13) बीते 21 सितंबर को घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस न आने पर पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। करीब पांच दिन बाद 25 सितंबर को किशोर का शव नहर बंबी के पास क्षत विक्षत हालत मं मिला था। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही थी। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए राजपुर थाना पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को भी लगाया था।
रविवार को संयुक्त टीम के प्रयास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है। एसपी राधेश्याम ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हत्यारोपी शिवम विश्नोई मृतक किशोर व उसके परिवार से रंजिश मानता था। इसके चलते उसने नहर में डुबोकर किशोर की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी बाहर भागने की फिराक में था, पुलिस टीम ने उसे राजपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। टीम में स्वाट टीम प्रभारी रोहित तिवारी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।