{"_id":"5bd605b8bdec22698f4cb836","slug":"121540752824-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिवराजपुर(कानपुर)। क्षेत्र के थातीनिवादा गांव के पास जीटी रोड पर रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सामने से आ रही टेंपो में टकराए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
गजफ्फरपुर नदीहा गांव निवासी सचिन (28) पुत्र दिनेश कुमार अपने भाई विवेक व पड़ोसी उदय सिंह पुत्र हरिश्चंद्र के संग एक ही बाइक पर सवार हो शिवराजपुर की ओर आ रहे थे, तभी थातीनिवादा गांव के सामने जीटी रोड पर रोडवेज बस के ओवरटेक करने के प्रयास में समाने से आ रही विक्रम टेंपो से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक और उदय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो भी पलट गई, जिससे चालक को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।