{"_id":"5b81b21242c79246725bb16b","slug":"121535226386-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटे की मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़े साइकिल सवार मां-बेटे को फारचूनर कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां ने सीएचसी बिल्हौर में दम तोड़ दिया। हरदोई, उन्नाव और कानपुर नगर की जनपद सीमा होने के कारण हाइवे एंबुलेंस से मां-बेटे को सीएचसी बिल्हौर लाया गया। कोतवाली पुलिस ने टक्कर मारने वाली फारचूनर कार को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया है। कार मैनपुरी जिले के भोगांव के एक जनप्रतिनिधि की बताई जा रही है।
हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के बीचपुरवा शाहपुर पवार गांव निवासी सोनेलाल निषाद परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को सोनेलाल की पत्नी राधा उर्फ सोनकली (48) और पुत्र सतीश (18) साइकिल से बिल्हौर के अरौल कस्बा स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में दवा लेेने के लिए आया था। दवा लेने के बाद मां-बेटे ने रक्षाबंधन पर्व के लिए खरीददारी भी की। दोनों फिर से साइकिल पर सवार होकर गांव लौटने लगे। एक्सप्रेस वे से सटा ही हरदोई जनपद का गांव होने के कारण दोनों हाईवे से जा रहे थे। शाम चार बजे मां-बेटे अरौल बहरमपुर गंगा पुल पर पहुंचे थे तभी फारचूनर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राधा बुरी तरह घायल हो गई।
बिल्हौर कोतवाली इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने दोनों घायलों को सीएचसी बिल्हौर में भेजा, जहां डाक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया जबकि राधा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंसपेक्टर ने मृतकों से मिले अभिलेखों के अनुसार हरदोई पुलिस से संपर्ककर मामले की सूचना परिजनों को दी। वहीं, मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के जिस हिस्से में दुर्घटना हुई है वह तीन जनपदों की सीमाओं पर है। जबकि दुर्घटना करने वाली फारचूनर कार के चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।