{"_id":"5a8722594f1c1ba3378b4653","slug":"121518805593-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवती ने लगाई फांसी
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पति से विवाद के बाद युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ससुराल में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में रश्मी (25) पत्नी रवि यादव ने गुरुवार को देर रात कमरे की सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। देर रात मृतक के डेढ़ वर्षीय पुत्र अर्पित के रोने की आवाज सुनकर जागे पति ने उसे फांसी पर लटकते देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसने रश्मी को डांट दिया था। इसी बात पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली। उधर, महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के पुरा गांव निवासी मृतका के मामा कल्लू यादव ने बताया कि सात साल पूर्व शादी की थी। उसने भी आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद बताया। मृतका अपने पीछे डेढ़ वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री छोड़ गई है।
विज्ञापन
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव में बीना (32) पत्नी श्रीविलास गुरुवार को शाम ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। आग बुझाकर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। परिजनों के मुताबिक बीना रसोई घर में खाना बना रही थी। धक्का लग जाने से जलता चिराग ऊपर आ गिरने से वह झुलस गई।