{"_id":"5a3029f04f1c1b95188b96d8","slug":"121513105904-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा मैच में गोरखपुर तथा झांसी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा मैच में गोरखपुर तथा झांसी विजेता
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेली जा रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को कुल छह मैच खेले गये। गोरखपुर मंडल ने अलीगढ़ मंडल को तथा झांसी मंडल ने मिर्जापुर मंडल की टीम को 9-0 तथा 9-0 जैसे बड़े अंतर से हराया। दूसरी ओर आगरा-मिर्जापुर के बीच खेला गया मैच ड़ा रहा। दूसरी ओर गोरखपुर व वाराणसी मंडल के बीच खेला गया एक अन्य मैच भी एक-एक गोल से बराबरी पर छूटा।
मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मैच झांसी मंडल एवं फैजाबाद मंडल के बीच खेला गया। झांसी 7-0से विजयी रहीं। विजेता टीम की ओर से रश्मि ने तीन साक्षी ने दो तथा नाजिया ने एक गोल किया। दूसरा मैच आगरा मंडल व मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया,लेकिन इस मैच में दोनों की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच ड्रा रहा।
तीसरा मैच वाराणसी मंडल और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम 3-1 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से श्रेयांशी,कल्पना एवं स्वरानिका ने एक -एक गोल किये। पराजित टीम की ओर से एकमात्र गोल कंवल नेंसी ने किया। चौथा मैच अलीगढ़ मंडल और गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। इस एक तरफा मैच में गोरखपुर की टीम 9-0से विजयी रही।
विज्ञापन
विजेता टीम की ओर से साधना ने सर्वाधिक चार गोल,शशिकला ने तीन,आकांक्षा व मुस्कान ने एक-एक गोल किये। पांचवां मैच मिर्जापुर मंडल तथा झांसी मंडल के बीच खेला गया। इस दूसरे एक तरफा मैंच में झांसी मंडल की टीम 9-0से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से नाजिया ने सर्वाधिक तीन गोल,रश्मि व इरम ने दो-दो तथा हिना व असरीन ने एक-एक गोल किये। छठवां मैच गोरख्रपुर मंडल तथा वाराणसी मंडल के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमें एक दूसरे पर एक-एक गोल कर सकीं और अंत में मैच ड्रा के रुप में समाप्त हुआ।