{"_id":"5972523d4f1c1b73778b467f","slug":"121500664381-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के पास छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के पास छात्राओं से छेड़छाड़
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला दरोगा बाग स्थित एक शराब ठेके के पास स्कूल से घर जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस को देख ठेके के पास खड़े युवक मौके से भाग निकले। यहां छात्राओं ने कोतवाल से आए दिन इस तरह की हरकतें होेने की शिकायत की।
दरोगाबाग मोहल्ले में सड़क किनारे शराब ठेका संचालित है। शुक्रवार दोपहर एक बजे के स्कूल से घर जा रही छात्राओं से ठेके के पास खड़े कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। सूचना सौ नंबर पर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने शहर कोतवाल से भी मौके पर पहुंच मामले की जांच करने के निर्देश दिए। छेड़छाड़ की सूचना पर सौ नंबर पुलिस के अलावा कोतवाल अरविंद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ियां आती देख मनचले मौके से भाग निकले। यहां छात्राओं ने कोतवाल से बताया कि यह कोई पहला दिन नहीं है। शराब ठेका होने से रोजाना यहां शराबी खड़े ही रहते हैं। वह महिलाओं व छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। फिलहाल किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई थी। यहां शराब ठेका होने का लोग विरोध भी कर रहे हैं। मौके पर कोई भी नहीं मिला।
विज्ञापन
युवक दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा
उन्नाव। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सिकंदरपुर सरोसी निवासी युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
शहर के मोहल्ला निवासी महिला का कहना है शादी के बाद बच्चा न होने से पति ने उसे छोड़ दिया। पति के छोड़ने के बाद वह अलग रहने लगी। तभी रोजी रोटी न मिलने पर उसने शहर में पड़े प्लाट को बिकवाने के लिए कई लोगों से कहा। इसी बीच सिकंदरपुर सरोसी के एक गांव निवासी युवक उसके संपर्क में आया। प्लाट बिचवाने के नाम पर महिला का मोबाइल नंबर लिया और दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच युवक ने उससे शादी की बात कही। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब उससे शादी के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया और मारपीट की। पीड़िता कोतवाली और आपबीती सुनाई। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अरविंद सिंह के निर्देश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शराब ठेके के पास छात्राओं से छेड़छाड़
छात्राओं ने सौ नंबर पर दी थी सूचना, एसपी के निर्देश पर कोतवाल भी पहुंचे