{"_id":"595e82774f1c1b893f8b4697","slug":"121499366007-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप में किसान के बेटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप में किसान के बेटे को मारी गोली
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव के मजरे रायपुर में बुधवार की रात नलकूप पर सोने गए पुरेंद्र सिंह यादव (20) उर्फ गुड्डू की पिटाई कर गोली मार दी गई। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुरेंद्र सिंह यादव गांव के किसान राजाराम सिंह के बेटे हैं। यह नलकूप पर रखवाली के लिए बुधवार की रात सोने गए थे। पुरेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब सवा 11 बजे वह लघुशंका के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
नलकूप के पास ही बाइक सवार गांव के तीन लोग खड़े थे। लघुशंका करने के दौरान आरोपियों ने पीछे से पकड़ लिया। यह मारपीट करने लगे। शोर मचाकर आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश की। तभी आरोपियों ने पीछे से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे कंधे में लगे। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
फ ायर की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के नीरज ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल जेपी राय जांच करने पहुंचे। घायल हालत में पुरेंद्र को सीएचसी हरदों से जिला अस्पताल रेफ र किया गया। पुलिस ने सुबह चचेरे भाई विनय कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जेपी राय ने जिला अस्पताल में पीड़ित के बयान लिए। घायल ने पुलिस को दो हमलावरों के नाम बताए हैं। एक को अज्ञात बताया। पुरेंद्र ने जमीन की रंजिश में जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया है।
पीड़ित का बड़ा भाईएक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध है। कोतवाल जेपी राय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सुबह पीड़ित पक्ष की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब घायल दो लोगों का नाम ले रहा है। जांच के बाद ही आरोपी नामजद किए जाएंगे।
- पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर कर रही जांच, पुलिस को बयान में दो लोगों के बताए नाम