{"_id":"6a29c7a5b8e097babd0ef224","slug":"1210928-voters-in-the-confirmed-panchayat-list-205195-names-deleted-kanpur-news-c-220-1-akb1002-144022-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पक्की पंचायत सूची में 1210928 मतदाता, 205195 नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पक्की पंचायत सूची में 1210928 मतदाता, 205195 नाम कटे
विज्ञापन
कानपुर देहात। पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को हो गया। कुल 205195 नाम कट गए हैं। अब 1210928 मतदाता पक्की सूची में हैं। मतदाताओं को नौ अंक का स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे पहचान और चुनाव प्रबंधन प्रक्रिया व्यवस्थित होगी। बीते साल 23 दिसंबर को कच्ची सूची जारी की गई थी। अब पक्की सूची में कोई नाम बढ़ाया नहीं जा सकेगा और न ही संशोधन होगा।
जिले में कुल 10 ब्लाॅक और 618 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष 2021 की मतदाता सूची में 1221687 मतदाता शामिल थे। इधर एआई के आधार पर दो लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए। बीएलओ ने घर-घर सत्यापन किया। इसमें मतदाता सूची में नामों के दोहराव, मृतकों व बाहरियों के दर्ज नाम काटे गए। कुल 205195 नाम कट गए हैं। वहीं, पुनरीक्षण कार्यक्रम में 194436 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं जबकि 22519 गलत दर्ज प्रविष्टियों में सुधार किया गया है। बीएलओ को पक्की सूची उपलब्ध कराई गई ताकि मतदाता नाम देख सकें।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील), विकास खंड कार्यालय व सभी ग्राम पंचायतों के बीएलओ के पास निशुल्क देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। पक्की सूची प्रकाशन के पहले दिन ही बीएलओ से संपर्क कर कई मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपने नाम देखे हैं।
विज्ञापन
..........................बयान
राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना के अनुसार 10 जून को पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। अब मतदाता सूची में कोई नाम बढ़ाया नहीं जा सकेगा और न ही किसी प्रकार का संशोधन हो सकेगा। - अजीत पांडेय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
......................
मैथा में सबसे अधिक व राजपुर में सबसे कम बढ़े वोटर
पंचायत मतदाता सूची में पुनरीक्षण अभियान में सबसे अधिक 25262 मतदाता मैथा ब्लॉक में बढ़े हैं। इस ब्लॉक में 74 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं सबसे कम 15306 मतदाता राजपुर ब्लॉक में बढ़े हैं। यहां 56 ग्राम पंचायतें हैं। झींझक ब्लॉक में 46 ग्राम पंचायतों में 18686 मतदाता बढ़े। डेरापुर ब्लॉक में 55 ग्राम पंचायतों में 16886 और अमरौधा ब्लॉक में 64 ग्राम पंचायतों में 19566 मतदाता बढ़े हैं। अकबरपुर ब्लॉक में 59 ग्राम पंचायतों में 18170 और संदलपुर ब्लॉक में 57 ग्राम पंचायतों में 16597 मतदाता बढ़े। सरवनखेड़ा ब्लॉक में 51 ग्राम पंचायतों में 18772 और रसूलाबाद ब्लॉक में 91 ग्राम पंचायतों में 27177 मतदाता बढ़े हैं। जबकि मलासा ब्लॉक में 65 ग्राम पंचायतों में 17686 मतदाता बढ़े हैं।
.......................
मैथा व रसूलाबाद में अधिक कटे वोट
पुनरीक्षण अभियान में मैथा ब्लॉक में सबसे अधिक 29611 मतदाता कट गए। दूसरे स्थान पर रसूलाबाद ब्लॉक में 26272 मतदाता कटे हैं। डेरापुर ब्लॉक में 20859 और झींझक ब्लाॅक में 20835 मतदाता कटे। संदलपुर ब्लॉक में 20156 और राजपुर ब्लॉक में 17124 मतदाता कट गए। मलासा ब्लॉक में 20572 और अमरौधा ब्लॉक में 19030 मतदाता कट गए। अकबरपुर ब्लॉक में 16734 और सरवनखेड़ा ब्लॉक में 14003 मतदाता कटे।
...................
रसूलाबाद में सबसे अधिक और संदलपुर में सबसे कम मतदाता
पुरानी सूची में भी मतदाताओं के मामले में रसूलाबाद ब्लॉक आगे और संदलपुर पीछे था। पुनरीक्षण के बाद जारी अंतिम सूची में भी यहीं क्रम बना हुआ है। रसूलाबाद ब्लॉक में 192001 मतदाता हैं। संदलपुर ब्लाॅक में 93298 मतदाता हैं। अकबरपुर ब्लॉक में 120130 और सरवनखेड़ा ब्लॉक में 126669 मतदाता हैं। अमरौधा ब्लॉक में 119128 और मलासा ब्लॉक में 114973 मतदाता हैं। डेरापुर ब्लॉक में 98605 और झींझक ब्लॉक में 109128 मतदाता हैं। राजपुर ब्लॉक में 97657 और मैथा ब्लॉक में 139339 मतदाता हैं।
.................
प्रविष्टि संशोधन पर एक नजर
पुनरीक्षण अभियान में गलत प्रविष्टि को सही कराने का मौका मिला। अकबरपुर ब्लॉक में 2595 लोगों ने प्रविष्टि दुरुस्त कराई। सरवनखेड़ा ब्लॉक में 2752 मतदाताओं ने संशोधन कराया। अमरौधा ब्लॉक में 3002 और मलासा ब्लॉक में 1902 मतदाताओं ने संशोधन कराया। डेरापुर ब्लॉक में 1754 और झींझक ब्लॉक में 1782 मतदाताओं ने गलती दुरुस्त कराई। संदलपुर ब्लॉक में 1198 और राजपुर ब्लॉक में 1270 मतदाताओं ने नाम में सुधार कराया। मैथा ब्लॉक में 2120 और रसूलाबाद ब्लॉक में 4144 मतदाताओं ने संशोधन कराया है।