फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   120 animal found in two trucks filled

दो ट्रकों में भरे मिले 120 गोवंश, पुलिस को देखकर चालक समेत अन्य लोग मौके से भागे

Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
120 animal found in two trucks filled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इटावा के भरथना में थाना पुलिस ने सरायचौरी जारपुरा संपर्क मार्ग से गत गुरुवार रात को 120 गोवंश समेत दो ट्रक पकड़ लिए। शुक्रवार सुबह तहसीलदार गजराज सिंह मौके पर पहुंचे और गोवंशों को सरायचौरी व जारपुरा गोशालाओं में रखवाया।
विज्ञापन


कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि चालक व अन्य लोग मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सरायचौरी जारपुरा संपर्क मार्ग पर गोवंशों को ट्रकों में लादे जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने कार्रवाई करके 120 गोवंश बरामद किए हैं। मौके से दो ट्रक भी कस्टडी में लिए गए हैं। चालक व अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। शुक्रवार की सुबह तहसीलदार गजराज सिंह यादव, कोतवाल बलराज शाही व खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि बरामद गोवंशों की संख्या 120 है। एक ट्रक में कुछ गोवंश लादे गए थे। एक गोवंश मृत अवस्था में मिला है। तहसीलदार गजराज सिंह यादव ने बताया कि बरामद गोवंशों को सरायचौरी व जारपुरा में स्थित गोशाला में अस्थायी रूप से रखा गया है। बाद में व्यवस्थानुसार अन्य गोशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed