फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत बना कोहरा, एक के पीछे एक टकाराई 12 गाडियां

Wed, 30 Nov 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
12 road accident in dense fog at kanpur
कानपुर के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बीती रात जब पूरा कानपुर कोहरे में चादर में लिपटा था, उसी दौरान शहर के नजदीक एक के पीछे एक कर तकरीबन 12 गाडियां आपस में टकराई। इस काल के गाल में समाने वाली ज्यादातर बड़ी गाड़ियां हैं। रात के समय घने कोहरे की वजह से गुजैनी से रामादेवी तक सड़क पर जगह-जगह गाड़ियों में भीषण टक्कर हुई है।



 

 

कोहरे के चलते सही दिशा समझने में हुई चूक और हो गया हादसा

12 road accident in dense fog at kanpur
कानपुर के नजदीक भीषण सड़क हादसे में गाडियों के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

वाहन सड़क की सही दिशा समझ नहीं पाए जिसके बाद दो ट्रक आमने सामने आ गए और जोर दार टक्कर मारने के बाद पलट गए। जैसे ही ट्रक पलटे की पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार के वाहन एक दूसरे में आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में जब तक लोग कुछ समझ पाते कि एक दर्जन वाहन आपस में बुरी तरह से भिड़ने के बाद छति ग्रस्त हो गए। इस बीच कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। 
 

एक के पीछे एक कर गाड़ियां ठुकी

12 road accident in dense fog at kanpur
तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे आकर घुसी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

एक ही सड़क पर लाइन से हुए इन सड़क हादसों के चलते जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ियां पास करवाती दिखाई दी।आने-जाने वालें यात्रियों का कहना था, रात को सड़कों पर दृश्यता शुन्य हो गई थी। जहां सफर कुल एक घंटे का था, कोहरे के चलते वही सफर तीन घंटे में पूरा हो रहा था।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे पर लगा 2 घंटे का भीषण जाम

12 road accident in dense fog at kanpur
हादसे में कार का बोनट बना कचूमर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

नेशनल हाइवे 2 पर घंटो के हिसाब से कई किलोमीटर तक लंबा भीषण जाम लग गया जिससे कानपूर इटावा रुट में वाहनों की लंबी कतारें लग गई घटना के बाद पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सभी वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास कर रही


वहीं कोहरे के कहर से रेल यातायात पर भी गहरा असर पड़ा है। रात दो बजे अचानक फैले गहरे कोहरे ने रेलों की रफ्तार की धीमा कर दिया। जब सिग्नल तक दिखना बंद हो गए तो कई ट्रेनों को रुकना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed