अयोध्या मसले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर 12 लोग भेजे गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की आईटी सेल की टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि फैसला आने से पहले ही लोगों का हिदायत दी गई थी कि वह ऐसे किसी भी मैसेज, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट या वायरल न करें, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।
आईजी के मुताबिक इनमें से 12 लोगों के पोस्ट विवादित थे। उनकों तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ पर आईटी एक्ट तो कुछ शांति भंग में भेजे गए। वहीं अन्य बीस लोगों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ा गया।
धारा 144 लागू है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। अगर कोई विवादित या भड़काऊ पोस्ट करेगा तो उस पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर