फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 people sent to jail for posting a controversial post on social media regarding Ayodhya issue

अयोध्या मसले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर 12 लोग भेजे गए जेल

Mon, 11 Nov 2019 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
12 people sent to jail for posting a controversial post on social media regarding Ayodhya issue
गश्त करते आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मसले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले रेंज में 12 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा। वहीं 20 से अधिक लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। इसमें शहर के रेलबाजार निवासी एक युवक भी शामिल है। जिसने पोस्ट डिलीट कर माफी मांगी तब उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस की आईटी सेल की टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि फैसला आने से पहले ही लोगों का हिदायत दी गई थी कि वह ऐसे किसी भी मैसेज, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट या वायरल न करें, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।
विज्ञापन


 

फिर भी रेंज के अलग-अलग जिलों जैसे कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा समेत अन्य के करीब 32 लोगों को पुलिस की आईटी सेल ने चिह्नित किया जिन्होंने कुछ न कुछ अपत्तिजनक या विवादित पोस्ट किया था।

आईजी के मुताबिक इनमें से 12 लोगों के पोस्ट विवादित थे। उनकों तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ पर आईटी एक्ट तो कुछ शांति भंग में भेजे गए। वहीं अन्य बीस लोगों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ा गया।

धारा 144 लागू है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। अगर कोई विवादित या भड़काऊ पोस्ट करेगा तो उस पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed