{"_id":"68cf121a5a397da1770988a1","slug":"12-more-festival-special-trains-will-run-passing-through-kanpur-kanpur-news-c-12-knp1034-1273451-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेवा पखवाड़ा में शहर में रोपे जाएंगे 16 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेवा पखवाड़ा में शहर में रोपे जाएंगे 16 हजार पौधे
विज्ञापन
कानपुर। शहर आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रदेश में 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से 16070 पौधे लगाने का लक्ष्य कानपुर को मिला है। इस काम में स्वयंसेवी संगठनों, विद्यालयों, संस्थानों आदि की प्रमुख भूमिका रहेगा।
उन्होंने शहर स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय व एलेन वन परिसर का निरीक्षण किया। यहां हुई गोष्ठी में उन्होंने पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद सेवा पर्व के उपलक्ष्य में एलेन वन परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इस दौरान मंडलीय मुख्य वन संरक्षक एनके जानू, जिला वन अधिकारी दिव्या, प्रभागीय निदेशक कानपुर नगर, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज एवं गंगा टास्क फोर्स कानपुर प्रभारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो