{"_id":"68a8d081e53f7a709a036d50","slug":"12-milk-samples-were-collected-and-500-litres-of-milk-was-destroyed-kanpur-news-c-220-1-akb1002-130753-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूध के 12 नमूने भरे, नष्ट कराया पांच सौ लीटर दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूध के 12 नमूने भरे, नष्ट कराया पांच सौ लीटर दूध
Sat, 23 Aug 2025 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को छह स्थानों पर छापेमारी कर दूध के 12 नमूने भरे। मैथा स्टेशन पर केनों में दूषित दूध मिला। इस आधार पर पांच सौ लीटर दूध नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मैथा स्टेशन के पास कारोबार कर्ता विजय कुमार का वाहन रोका गया। केनों से दूध का एक नमूना भरा गया। वहीं मैथा स्टेशन से कारोबार कर्ता सौरभ का बिक्री के लिए ले जाए जा रहे पांच सौ लीटर दूध को दूषित होने के आधार पर नष्ट कराया गया। इससे पहले इसी दूध का एक नमूना भी लिया गया। डुबकी में भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड दुग्ध अवशीतन केेंद्र से दूध के तीन नमूने लिए गए।
हैदरपुर भोगनीपुर में सहज मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड दुग्ध अवशीतन केंद्र से दूध के दो नमूने लिए गए। सर्वा टप्पा तिगाई में स्वर्ण मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड दुग्ध अवशीतन केंद्र से दूध के तीन नमूने लिए गए। रनियां मार्ग मैथा स्टेशन के पास वाहन से कारोबार कर्ता फूल सिंह द्वारा बिक्री के लिए ले जाए जा रहे दूध भरे केन से दूध का एक नमूना लिया गया। मुंगीसापुर में कारोबारी दीपू यादव द्वारा बेचने को ले जा रहे दूध भरे केन से दूध का एक नमूना लिया गया है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के अनुसार खाद्य पदार्थ कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।