{"_id":"655a603507092a29620b6a75","slug":"12-green-trees-cut-illegally-case-against-wood-contractor-kanpur-news-c-220-1-akb1002-5464-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध तरीके से काटे 12 हरे पेड़, लकड़ी ठेेकेदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध तरीके से काटे 12 हरे पेड़, लकड़ी ठेेकेदार पर केस
Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर वन रेंज के अन्तर्गत अनन्तापुर गांव में लकड़ी ठेकेदार ने
चोरी छिपे नीम, सागौन, शीशम, जामुन व चिल्ला के कुल 12 हरे पेड़ कटवा लिए। जानकारी पर वन दरोगा पहुंचे तो ठेकेदार व पेड़ काट रहे श्रमिक फरार हो गए।
मलासा ब्लॉक के अनन्तापुर गांव में जागेश्वर तिवारी के खेत की मेड पर नीम, सागौन, शीशम, जामुन व चिल्ला के पेड़ लगे हैं। इधर लकड़ी ठेकेदार ने अवैध तरीके से नीम के 4, शीशम व सागौन ने 3-3, जामुन व चिल्ला के एक-एक हरे पेड़ काट लिए। लकड़ी उठाने के दौरान ग्रामीणों को हरे पेड़ों की अवैध कटान की जानकारी मिली। इसपर किसी ने वन दारोगा को सूचना दी। वन दरोगा रमेश कौशल मौके पर पहुंचे तो लकड़ी ठेकेदार व श्रमिक फरार हो गए। वन दरोगा ने बताया कि हैदरपुर निवासी लकड़ी ठेकेदार अशफाक ने हरे पेड़ों की कटान की है। वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। भोगनीपुर वन रेंजर स्वामी दीन ने बताया कि जुर्माना वसूला जाएगा।