फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   12 big potholes in a short distance...why shouldn't the Governor get angry?

Kanpur News: छोटी सी दूरी में 12 बड़े गड्ढे...राज्यपाल क्यों न भड़कें

Sat, 20 Sep 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
12 big potholes in a short distance...why shouldn't the Governor get angry?
कानपुर। अफसरों ने होशियारी तो बरती थी...उन्होंने सीएसए के दीक्षांत समारोह से राज्यपाल को पुलिस लाइन ले जाने के लिए सबसे सुरक्षित, साफसुथरे और बेहतर समझे जाने वाले रूट को चुना लेकिन शहर का हाल वे छुपा न सके। राज्यपाल ने शहर की हालत भांप ली। सड़क पर मिले गड्ढों, अतिक्रमण और गंदगी ने अफसरों की पोल खोल दी। ऐसे में पुलिस लाइन में हुई समीक्षा बैठक में वे उन पर भड़क उठीं। शुक्रवार को अमर उजाला ने इस रूट की पड़ताल की। टीम को चिड़ियाघर से कोहना थाने के बीच 12 जगह सड़क पर गड्ढे और गंदगी ढेर मिले। ऐसे में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भड़कना स्वाभाविक ही था।
विज्ञापन


गुरुवार को राज्यपाल का तेवर बेहद कड़े थे। सुबह सीएसए में आयोजित दीक्षांत सामारोह के मंच से ही वहां की खामियां उजागर कर दीं। शाम पुलिस लाइन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के लिए उन्हें कार लाया गया तो खराब सड़क, गंदगी और अतिक्रमण को देख वे हैरान रह गईं। बैठक में इन्हीं अव्यवस्थाओं पर अफसरों पर सवाल खड़े कर दिए। टीम ने पड़ताल में पाया कि यूनिवर्सिटी से चिड़ियाघर तक तो सड़क एक-दो जगह ही खराब है लेकिन वहां से कोहना थाने तक उसकी हालत खराब है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे मिले। करबला चौराहे पर बने सामुदायिक शौचालय के पास में गंदगी के ढेर थे। फुटपाथ पर पानी भरा था। सड़क पर बना डिवाइडर पूरी बदहाल था। विष्णुपुरी चौराहे के आसपास तो फुटपाथ पर ठेलों की लंबी कतार लगी मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा एसडी कॉलेज के पीछे की सड़क तीन जगह धंसी मिली। गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों के लिए डरते-डरते निकलते मिले। वीआईपी रोड पर टेफ्को चौराहे के पास गड्ढों के साथ-साथ फुटपाथ पर टूटे पेड़ सड़क पर पड़े थे। वीआईपी रोड के दोनो तरफ बडी-बड़ी घास खड़ी थी, जिसे लंबे समय से साफ नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed