{"_id":"5cf6a8e7bdec22071e6d7475","slug":"12-animals-died-in-auraiya-after-cm-yogi-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में गोशाला के पास मिले 12 मृत गोवंश, आक्रोशित लोगों ने कहा संसाधन न होने से हो रहीं मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में गोशाला के पास मिले 12 मृत गोवंश, आक्रोशित लोगों ने कहा संसाधन न होने से हो रहीं मौतें
Tue, 04 Jun 2019 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में धूप में गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में सहार गोशाला के निकट मंगलवार को एक स्थान पर मृत 12 गोवंशों को देख लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि गोशाला में संसाधनों की कमी होने से यहां गोवंशों की मौतें हो रहीं हैं।
मंगलवार की सुबह आसपास के गांवों के लोगों ने सहार आते समय गोशाला के पास एक खाली स्थान पर मृत गोवंश पड़े देखे।
इसकी जानकारी राहगीरों ने गांव के लोगों को दी। इस पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस व जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में मरने वाले जानवरों को यहां फेंका जाता है। इससे दुर्गंध व गंदगी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोशाला में जानवरों के रखे जाने के उचित इंतजाम नहीं हैं।
गोशाला में जानवरों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था न होने व देखभाल ठीक से न होने पर उनकी मौतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण में गोशाला संचालक सबकुछ सही दर्शाकर अधिकारियों की वाहवाही लूटते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पशुओं के शवों को दफनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि गोशाला के पास किसी तरह के शव नहीं पड़े हैं न ही इस तरह की कोई सूचना अब तक उन्हें किसी ने दी है। गोशाला संचालक अश्वनी पांडेय ने दावा किया कि गोशाला में जानवरों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
बताया कि गोशाला में हाल फिलहाल में एक भी जानवर नहीं मरा है। कुछ दिनों पहले अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण कर प्रशंसा की थी। गोशाला संचालक ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा क्षेत्र में मरने वाले जानवरों को उसी स्थान पर फेंका जाता है।