{"_id":"5cd71742bdec22070e2bbd54","slug":"11557600066-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को फांसी पर लटका देख पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को फांसी पर लटका देख पत्नी ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के निहालपुर में शुक्रवार रात नशे में घर लौटे पति का पत्नी से विवाद हो गया। देर रात पति ने घर के कमरे में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पति का शव फंदे से उतारकर उसी गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।
सफीपुर के निहालपुर निवासी कुलदीप रावत (32) पुत्र मुनारे मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसे परिवार के साथ फतेहपुर चौरासी के कुड़वा गांव निवासी बुआ सोमवती के घर नाती के मुंडन में शामिल होने जाना था। शुक्रवार सुबह वह थोड़ी देर में घर लौटने की बात कहकर निकला। पत्नी पूनम और छोटे बेटे कन्हैया (5) को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य फतेहपुर चौरासी चले गए। शुक्रवार देर शाम कुलदीप नशे में घर लौटा।पत्नी पूनम से काफी देर तक विवाद हुआ। पूनम बेटे को पड़ोस में रहने वाले ददिया ससुर (पति के बाबा) के यहां सुला आई। घर लौटने पर फिर विवाद हुआ तो वह बरामदे में जाकर लेट गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पूनम घर के अंदर पहुंची तो कमरे में पति का शव गमछे से लटकता देखा।
उसने जोर से आवाज देकर ससुर मुनारे को पुकारा। इसके बाद पूनम ने हंसिया से गमछे को काटकर पति के शव को उतारा। पति की मौत से आहत होकर पूनम ने उसी गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मुनारे जब घर पहुंचे तो बेटे का शव जमीन पर और बहू का शव फंदे से लटकते देखा। सूचना पर पहुंचे सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।