{"_id":"5c880331bdec22141e222537","slug":"11552417585-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश तरक्की तभी करेगा जब हर वोटर वोट करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश तरक्की तभी करेगा जब हर वोटर वोट करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लोकसभा चुनाव में वोटिंग में आनर्स श्रेणी लाने के लिए जिला प्रशासन बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को वोट डालने को जागरुक करा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। शिक्षिकों की मदद से बच्चों ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया।
विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी त्रिभानपुर के शिक्षकों की अगुवाई में बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा। घर-घर में संदेश दो, वोट दो-वोट दो आदि के जरिए मतदान करने को प्रेरित किया। शिक्षक प्रदीप भदौरिया ने शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरुक किया। मतदाताओं के साथ बच्चों में अभी से लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ पैदा करने के लिए चार्ट, पोस्टर, पंपलेट मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस मौके पर शिक्षक रामरत्न, अंजली सक्सेना, महेंद्र कुमार, रीतेश शर्मा व अंशू पांडेय आदि मौजूद रहे।
बिछिया के ग्राम पंचायत शिवपुर पड़री के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मतदाता जागरुकता रैली को प्रधान रणंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक संजय कुमार कनौजिया ने अपने विद्यालय के बच्चों व ग्रामवासियों के साथ लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी नारे लगाकर मतदाताओं को जागरुक किया। रैली में विनीत कुमार सिंह, राजेश तिवारी, संध्या शुक्ला, रामखिलावन तिवारी, सुनील कुमार, चंद्रमोहन, श्रीकृष्ण वर्मा व शिवनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पुरवा के तहसील सभागार में तहसीलदार विजय कुमार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर एक दर्जन लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा है। तहसीलदार ने निर्वाचन में नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन समेत अन्य बिंदुओं पर बूथवार समीक्षा की। इस दौरान दिनेश कुमार, अभिनव सिंह, राम प्रसाद, अनिल कुमार, रविकांत व अरुण आदि मौजूद रहे।