{"_id":"5c6472debdec224cb044e848","slug":"11550086878-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का एक्सल टूटने से तीन घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का एक्सल टूटने से तीन घंटे लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई। तीन घंटे बाद एक्सल सही होने पर यातायात बहाल हो सका।
बुधवार सुबह सिकंदरा से मौरंग लादकर रसूलाबाद की तरफ जा रहा ट्रक जैसे ही झींझक रेलवे फाटक के पास पहुंचा तभी सुबह 4:30 बजे ट्रक का एक्सल टूट गया। इस कारण झींझक-सिकंदरा रोड पर जाम लग गया। दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब तीन घंटे बाद ट्रक ठीक होने पर यातायात बहाल हो सका। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ताली गांव के संतोष, शाहपुर के कल्लू, चिरखरी के ओमवीर, मंगलपुर के गौरव आदि ने बताया कि क्रॉसिंग पर जाम लगने के कारण समस्याओं का सामना करने को मजबूर होना पड़ता है, लेकिन रेल विभाग ओवर ब्रिज नहीं बना रहा है। चौकी प्रभारी झींझक अनुराग पाण्डेय ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण यातायात ठप हो गया था। ट्रक ठीक होने के बाद यातायात सुचारु हो सका।