फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है शिव पार्वती विवाह

श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है शिव पार्वती विवाह

Sat, 19 Jan 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है शिव पार्वती विवाह
चौडगरा। मलवां ब्लाक के मौहार गाव में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को शिव पार्वती विवाह वृत्तांत सुनाया गया। कथावाचक राजकुमार वाजपेयी ने कहा कि शिव पार्वती विवाह श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के विचारों को समाजोपयोगी दिशा मिलती है। भगवान शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष के यज्ञ में भाग लेने पहुंच गईं। यज्ञ कार्यक्रम में भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया गया था। इससे दुखी हो सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया था। इससे नाराज शिव के गणों ने राजा दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया। भगवान के मना करने के बाद भी सती नहीं मानी और पीहर चली गई थी। पीहर में सती का अपमान हुआ। इससे सीख मिलती है कि जो नारी अपने पति की आज्ञा की अवहेलना करती है। उसे संसार में अपमानित होना पड़ता है। जहां सम्मान न हो वहां नहीं जाना चाहिए। जाते ही जहां प्रसन्नता न हो वहां अपमानित होने से अच्छा है, वापस लौट आएं। कथा यही सिखाती है की जीवन जीना कैसे है। कथा समापन पर आरती और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, अरुण शुक्ला, विवेक सिंह, मुनीम सिंह, रामसिंह कछवाह, डा. महेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed