{"_id":"5bedcf0bbdec22697e539ed0","slug":"11542311691-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कसबे के कानपुर रोड पर बुधवार की देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो जाने से एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि, उसी ट्रक का खलासी घायल हुआ। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हादसा एक ट्रक का अगला टायर फट जाने से हुआ। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना नर्वल के गांव दीपापुर का रहने वाला अमित कुमार पाल (35) बुधवार की देर रात खाली ट्रक लेकर कबरई (महोबा) गिट्टी लादने जा रहा था। उसके साथ दीपापुर गांव का ही अंकित पाल (20) खलासी था। रात करीब 12 बजे वह जैसे ही कसबे के कूष्मांडा देवी मंदिर (साढ़ रोड) तिराहे के निकट पहुंचा। तभी, मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहे एक अन्य ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रक से जा भिड़ा।
दोनों ट्रकों की तेज रफ्तार के चलते खाली ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। उसका चालक अमित पाल केबिन के अंदर फंस गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, खलासी अंकित पाल घायल हो गया। वहीं, दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही कसबा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों की बैरीकेडिंग कराने के साथ ही उसमें फंसे चालक और खलासी को बाहर निकलवा कर सीएचसी भिजवाया, जहां डाक्टरों ने चालक अमित पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं खलासी की मरहमपट्टी की।
इधर, हादसे की सूचना गांव दीपापुर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। पत्नी और परिजन विलाप करते सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमित पाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।