{"_id":"5beb2933bdec2269637c2a94","slug":"11542138163-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार आग का गोला बनी, चालक ने कूद कर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार आग का गोला बनी, चालक ने कूद कर जान बचाई
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में मंगलवार की सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जब तक कार जलकर खाक हो गई।
सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बा निवासी जावेद अख्तर ने बताया कि वह मंगलवार को तड़के 5 बजे अपनी निजी कार से दिल्ली जा रहा था, तभी राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के समीप मुगल मार्ग पर अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हालांकि जावेद ने आनन फानन चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजपुर प्रभारी थानाध्यक्ष हंसराज सिंह ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। करीब 30 मिनट के अंतराल में सिकंदरा से पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर मिट्टी के तेल का डिपो है। यदि आग पर जल्दी काबू नही पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रभारी थानाध्यक्ष हंसराज सिंह ने बताया कि कार चालक सकुशल बच गया। कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका।