{"_id":"5bb51a69867a557f0e71a143","slug":"11538595433-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पेटी अवैध शराब और केमिकल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पेटी अवैध शराब और केमिकल बरामद
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापा मारकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। मौके से तैयार की गई छह पेटी देशी शराब के साथ बनाने का सामान और केमिकल भी बरामद किया गया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, सरगना समेत दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि कोतवाली के दरोगा मोहित चौधरी और पवन कुमार हमराह सिपाहियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी, उन्होंने कसबे के भदरस बंबे के पास छापा मारा। जहां पर कुछ लोग केमिकल से अवैध शराब बना रहे थे। पुलिस की भनक लगते ही दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जबकि, राजीव नगर (यशोदा नगर) कानपुर निवासी प्रेमनरायण दीक्षित और ग्राम करोना, थाना शिवली, कानपुर देहात निवासी करुणा शंकर शुक्ला को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से 5 पेटी (225) क्वार्टर मस्तीह ब्रांड देशी और 56 क्वार्टर रायल क्राउन ब्रांड देशी शराब बरामद की गई। वहीं, 183 खाली क्वार्टर, ढक्कन, रैपर, दो किलो यूरिया और 160 लीटर शराब बनाने का केमिकल भी बरामद किया गया।
पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग एक वाहन में सामान लादकर यहां आए थे। रात में माल तैयार करने के बाद भोर पहर में लादकर बिक्री के लिए ले जाते। इधर, फरार साथियों के नाम गांव संचितपुर (घाटमपुर) निवासी कल्लू मिश्रा और चतुरीपुर (पतारा) गांव निवासी शिवकुमार यादव बताए। कोतवाल ने बताया कि अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेजा गया है। जबकि, फरार साथियों की तलाश की जा रही है।