फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घंटे भर की बारिश में मकानों और दुकानों में घुसा पानी

घंटे भर की बारिश में मकानों और दुकानों में घुसा पानी

Fri, 07 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
घंटे भर की बारिश में मकानों और दुकानों में घुसा पानी
घाटमपुर (कानपुर)। गुरुवार को दोपहर बाद मात्र एक घंटे हुई झमाझम बरिश में घाटमपुर पानी-पानी हो गया। कसबे के मुख्य मार्गों के साथ ही गलियों में नाले की शक्ल में पानी बहता दिखाई दिया। पानी लोगों के घरों और दुकानों तक घुस जाने से दिक्कत हुई। कसबे के निवासियों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से थोड़ी सी बारिश में ही समस्या पैदा हो जाती है। कई जगहों पर दुकानदारों को पानी निकालने के लिए पंपसेट लगवाने पड़े।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 3 बजे आसमान पर काले घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हो गई। देखते ही देखते कसबे की गालियां और सड़कें पानी से लबालब नजर आने लगीं। नगर पालिका रोड, चौरसिया गली, पुराना अस्पताल रोड, डाकखाना रोड, टाकीज रोड, रेलवे स्टेशन रोड के साथ ही कानपुर-सागर राजमार्ग पर पानी उफान मारकर लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक घुस गया। तहसील, कोतवाली, सीएचसी परिसर और जूनियर हाईस्कूल के मैदान में भी घुटनों तक पानी भरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि कसबे में बने नाले-नालियां संकरे और पुराने हैं। जबकि, मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण और उनके ऊंचे बन जाने के चलते कसबे की बस्ती का पानी बाहर निकल ही नहीं पाता है। इधर, बस्ती के भीतर स्थित अस्सी फीसदी तालाबों का कहीं नामोनिशान नहीं है। वहीं, पालिका प्रशासन की ओर हर वर्ष जून-जुलाई के महीनों में नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये व्यय तो किए जाते हैं। लेकिन, सफाई के नाम पर सिर्फ जहां-तहां कूड़ा-कचरा निकालकर इतिश्री कर दी जाती है। जिससे पहली बारिश में ही नाले-नाले फिर चोक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed