{"_id":"5b577d554f1c1ba61f8b4fd6","slug":"11532460373-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला छात्र का शव
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। रेरी गांव में सात दिनों से लापता किशोर का शव गांव से बाहर पेड़ से फांसी पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना परिजनों की दी, जिससे मौके पर पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया।
रेरी गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अंकुश पाल अपनी बुआ के घर ठकुरन गढ़ेवा में रहकर कस्बा के मां गायत्री विद्यालय में दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले 17 जुलाई से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि परिजन बहुत ही निर्धन है। जिस कारण पढ़ाई का खर्च न उठा पाने से अंकुश अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। जबकि, मां ममता अपने छोटे पुत्र संग मायके बिहार गई हुई थी। चौकीदार रमेश ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।