फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बेटी की शादी को जुटाई रकम टप्पेबाज ने निकाली

बेटी की शादी को जुटाई रकम टप्पेबाज ने निकाली

Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी को जुटाई रकम टप्पेबाज ने निकाली
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके में एटीएम बूथ पर कार्ड बदल कर किसान के खाते से 70 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। चौकी की पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए रुपये जुटा कर जमा कर रखे थे।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी कमलेश कुमार बेटी की शादी के लिए उपहार का सामान खरीदने रविवार को शहर आए थे। हरिहरगंज इलाके के एटीएम बूथ पर उन्होंने 40 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान पीछे से एक टप्पेबाज आ घुसा। बैलेंस चेक करने के लिए कमलेश ने दोबारा एटीएम लगाया। टप्पेबाज ने किसान के हाथ
विज्ञापन


से कार्ड ठीक से लगाने के बहाने ले लिया। एटीएम मशीन में कार्ड लगाया और किसान को खाते में बची रकम 70 हजार रुपये दिखाई। इस दौरान एटीएम पिन कोड जान लिया। टप्पेबाजी ने कार्ड बदल कर वापस कर दिया। पीड़ित के मोबाइल में रात 12 बजे के बाद 70 हजार रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। उसने सोमवार को एटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड गौर से देखा। उसके हाथ में दूसरे का एसबीआई बैंक का एटीएम था। पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड भी एसबीआई का है। एक तरह के दिखने के कारण एटीएम बदलने की भनक नहीं लगी। पीड़ित ने सुबह



बैंक जाकर एटीएम बंद कराया। चौकी मामले की शिकायत लेकर पहुंचा। चौकी से उसे एफआईआर के लिए कोतवाली भेजा गया। कोतवाल को पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए जमा रकम निकल जाने की बात कही और रो पड़ा। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की चौकी इंचार्ज को जांच के लिए लगाया गया है। बैंक से डिटेल आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शादी को जुटाई रकम टप्पेबाज ने निकाली
एटीएम बदल कर खाते से 70 हजार रुपये किए पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed