फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कढ़ाही गिरने से लगी आग, शादी का सामान जला

कढ़ाही गिरने से लगी आग, शादी का सामान जला

Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कढ़ाही गिरने से लगी आग, शादी का सामान जला
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के तरसौली गांव में बारात का खाना बनाते समय बीते सोमवार को कढ़ाही पलटने से शादी वाले घर में आग लग गई। इससे दहेज के सामान के साथ ही तीन सगे भाइयों की गृहस्थी राख हो गई। जबकि, दो लोग कढ़ाही के तेल की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गांव तरसौली निवासी कमलेश कुमार की पुत्री मिथिलेश का विवाह जिला औरैया के फतेहपुर सर्वदा निवासी संदीप कुमार से संपंन होना था। सोमवार को बारात आने कढ़ाई में पूड़ी सेंकी जा रही थी। तभी कढ़ाई पलट गई और छप्पर में आग लग गई। तेल फैलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। छप्पर से कमलेश कुमार उनके भाई सर्वेश कुमार व सतीश कुमार के घरों में भी आग लग गई जिससे घर मे रखा दहेज का सामान, सतीश के घर में रखा उसका टीवी, पंखा आदि गृहस्थी का सामान व सर्वेश की गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से घर में मातम छा गया, जबकि मंडप जलने से शादी की सभी रस्में औपचारिकता पूर्ण ढंग से निभाई गई। ग्रामीणों ने चंदा लगाकर बारातियों का स्वागत किया और कन्या मिथिलेश को विदा किया। तहसीलदार संदीप केला ने बताया कि लेखपाल रामचंद्र को क्षति आकलन को भेजा गया है, आख्या मिलने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

तेल गिरने से कमलेश के भतीजे मोहित कुमार, भांजा ध्रुव झुलस गए जिनको आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर आशीष मिश्रा ने उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed